College Code: (1204) Affiliated to JNCU Ballia +91-5498-220568

सामान्य नियम

परिचय-पत्र

  • प्रत्येक कक्षा की छात्रा को प्रवेश लेने के साथ ही पुस्तकालय से परिचय-पत्र बनवा लेना अनिवार्य है जिसमें नवीनतम फोटो लगाकर सम्बन्धित आचार्य द्वारा हस्ताक्षर करवाना होगा। परिचय-पत्र खो जाने पर द्वितीय प्रति पुनः परिचय-पत्र शुल्क जमा करने पर दिया जा सकता है। परिचय-पत्र प्रतिदिन महाविद्यालय लाना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक छात्रा को कक्षाएं प्रारम्भ होने के 10 दिनों के अन्दर अपने अपने विषयों की आचार्य से मिलकर उपस्थिति पंजिका में अपना नाम लिखवाकर प्राप्त रसीद में हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है। अन्यथा उपस्थिति कम होने पर छात्रा को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

 

परिधान

प्रत्येक छात्रा को महाविद्यालय द्वारा निर्धारित गणवेश (यूनीफार्म) पहनकर आना अनिवार्य है। गणवेश में निर्धारित गुलाबी रंग का कुर्ती, गुलाबी रंग का सलवार, सूती दुपट्टा, काले रंग का जूता तथा सर्दियों में काला स्वेटर। बिना गणवेश छात्रा का प्रवेश वर्जित है। विवाहिता छात्राओं के लिए गुलाबी रंग की साड़ी एवं गुलाबी ब्लाउज पहनना अनिवार्य है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिक समारोह

महाविद्यालय द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक, सास्कृतिक कार्यक्रमों एवं राष्ट्रीय पर्वों में छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता आवश्यक है।

प्रतिवर्ष महाविद्यालय के संस्थापक बाबू मुरली मनोहर जी की पुण्य स्मृति में दिनांक 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक "मुरली मनोहर जयन्ती समारोह" का आयोजन होता है। जिसके अन्तर्गत साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के कार्यक्रमों में छात्राओं की सहभागिता अनिवार्य है। इन कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहना दण्डनीय है।

छात्रवृत्ति

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुमन्य सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जातियों की छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ देने का प्रावधान है। सम्बन्धित छात्राएं कार्यालय से सम्पर्क कर ऑनलाईन आवेदन-पत्र पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित तिथि तक जमा करें। अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्रा की होगी।

पुरस्कार/पदक

महाविद्यालय में अधोलिखित पुरस्कार एवं पदक प्रदान किये जाते हैं.

(1) श्री रामगोविन्द लाल स्मृति पुरस्कार एवं पदक - स्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा
(2) श्रीमती अरुन्धती सिन्हा स्मृति पुरस्कार एवं पदक - सर्वाधिक अनुशासित छात्रा
(3) श्री कन्हैया लाल स्मृति पुरस्कार एवं पदक - स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा
(4) न्यायमूर्ति श्री श्रीनाथ सहाय - स्नातक में सर्वोकृष्ट छात्रा बैजनाथ सहाय स्वर्ण पदक

विशिष्ट नियम

  • छात्राएं प्रवेश लेने के बाद महाविद्यालय द्वारा निधर्धारित परिधान में ही आयें अन्यथा उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दी जायेगी।
  • छात्राएं अपने विषय की सभी कक्षाएँ समाप्त होने के बाद ही परिसर के बाहर जायेंगी।
  • छात्राएं अपने निर्धारित स्थान पर ही बैठे। महाविद्यालय में कार्यालय के समक्ष, कक्षाओं के समक्ष अथवा बरामदों में भीड़ लगाना, शोरगुल करना अथवा मेज एवं कुर्सियाँ कक्ष के बाहर निकाल कर बैठना सख्त मना है, ऐसा करते हुए पाये जाने पर छात्रा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी और अर्थदण्ड भी देना पड़ेगा।
  • महाविद्यालय परिसर में खाने-पीने की चीजों, कागज के टुकड़ों अथवा अन्य सामग्री के द्वारा गंदा करना, परिसर की दीवारों पर कुछ लिखना तथा महाविद्यालय की सम्पत्ति को किसी भी रूप में क्षति पहुँचाना दण्डनीय कार्य है। महाविद्यालय को स्वच्छ रखना प्रत्येक छात्रा की जिम्मेदारी है।
  • महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, प्रवेश एवं शुल्क विषयक तथा अन्य समस्त आवश्यक गतिविधियों से सम्बन्धित सूचनाओं की जानकारी के लिये छात्राओं को नियमित रूप से सूचना-पट्टों का अवलोकन करना चाहिए अन्यथा महाविद्यालय गतिविधियों की जानकारी से वंचित रह जाने का समस्त उत्तरदायित्व छात्रा का होगा।
  • परीक्षा की समय सारिणी छात्राएं महाविद्यालय से ही नोट करें किसी पुस्तक विक्रेता या अन्य किसी माध्यम से नोट करने पर परीक्षा छूटने की समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्रा की होगी।
  • महाविद्यालय की शिक्षण अवधि में छात्राओं से न कोई बाहरी व्यक्ति मिलेगा और न छात्राएं बाहर जायेगी। आपात स्थिति में अभिभावक के आने पर ही छात्रा को भेजा जा सकता है।
  • छात्रा को महाविद्यालय छोड़ने अथवा परीक्षाफल घोषित होने के चार माह के भीतर सम्बन्धित शुल्क की रसीद प्रस्तुत किए जाने पर प्रतिभूति (काशनमनी) धन वापस ले लेना चाहिए। अवधि समाप्त हो जाने के बाद प्रतिभूति धन की वापसी नहीं हो सकेगी।
  • किसी भी छात्रा द्वारा अनुशासन भंग करने या अभद्र आचरण करने पर अनुशासन समिति तत्काल प्रभाव से छात्रा को निष्कासित कर सकती है।

पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप

  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS): महाविद्यालय में NSS की एक इकाई संचालित है, जिसमें 100 छात्राएं सम्मिलित हैं। वर्ष में सामान्य शिविर एवं 50 छात्राओं द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है।
  • रेंजर्स: महाविद्यालय में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के तत्वावधान में 'प्रियदर्शनी' रेंजर्स दल की इकाई स्वीकृत है। इस हेतु इसमें प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली छात्राएं प्रदेश एवं देश के विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के चयन में भारांक प्राप्त करने की अधिकारी होती है। इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी से सम्पर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकती है।
  • खेलकूद : महाविद्यालय में छात्राओं के लिए क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। इच्छुक छात्राएं क्रीड़ाधिकारी से सम्पर्क में रहें।
  • महाविद्यालय पत्रिका : छात्राओं में सामाजिक एवं साहित्यिक चेतना के प्रचार-प्रसार तथा छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा के प्रस्फुटन के लिए प्रतिवर्ष महाविद्यालय "अर्पिता" का प्रकाशन करता है। इच्छुक छात्राएं साहित्य समिति से सम्पर्क कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती है।
  • छात्र-कल्याण समिति : प्रतिभा सम्पन्न तथा निर्धन छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा छात्र-कल्याण समिति से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इच्छुक छात्राएं छात्र-कल्याण समिति से सम्पर्क करें।
  • वाहन स्टैण्ड : महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा हेतु महाविद्यालय परिसर के बाहर साइकिल खड़ी करने की सुविधा है। जो छात्राएं अपनी साइकिल से आती है वे क्रम से व्यवस्थित रूप में अपनी साइकिल खड़ी करें। अव्यवस्थित रूप से खड़ी करने पर छात्रा पर अर्थदण्ड लगाया जायेगा।
Welcome