College Code: (1204) Affiliated to JNCU Ballia +91-5498-220568
परम मनोहर क्राँतिकारी है ये बलिया भूमि। है तीन नदियों पे ये अवस्थित भृगु क्षेत्र नाम से प्रतिष्ठित समीप उसके बसी काशी समस्त सुखों की है, जो राशि । परम०।।
आजादी की शौर्यकथा में बलिया पहले मुक्त हुआ बागी बलिया कहलाने को चित्तू पाण्डेय यहीं हुआ । परम ०।।
जनपद के मस्तक पर शोभित महिला महाविद्यालय है गुलाब देवी के पावन नाम पे यह महिला शिक्षालय है।
साहित्य संगीत शास्त्र की बड़ी मनोहर यहाँ है झाँकी है उच्च शिक्षा की सारी सुविधा असीम अनुकम्पा देवी माँ की। परम ०।।
रासेयो रेंजर दल जैसी समाज सेवी संस्थाएँ है। राष्ट्रीयकृत योजनाएँ है छात्रहित की कल्पनाएँ है। परम ०।।
धन्य महाविद्यालय है ये नमन करो इसे नमन करो देवी सरस्वती का मंदिर है तुम इसकी अर्चना करो। परम मनोहर क्राँतिकारी है ये बलिया भूमि।
डॉ० अर्चना श्रीवास्तव (पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष-हिन्दी विभाग)
About College
Founder's Message
Manager's Message
Principal's Desk
Management
कुल गीत