College Code: (1204) Affiliated to JNCU Ballia +91-5498-220568

नियमावली

प्रवेश सम्बन्धी नियम :-

  • महाविद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रवेश महाविद्यालय की प्रवेश परिनियमावली के अनुसार ही होगा।
  • बी०ए० प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश योग्यता (मेरिट) के आधार पर होगी तथा शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण के नियमों का पूर्णतया पालन किया जायेगा।
  • बी०ए० भाग दो या तीन में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बी०ए० भाग एक या भाग दो की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु आरक्षण शासन की नीतियों के अनुरूप अनुमन्य होगा।
  • प्रवेश में किसी भी प्रकार का अधिभार प्राप्त करने वाली छात्रा को सम्बन्धित प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।
  • आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त नवीन प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। अन्यथा आरक्षण लाभ से वंचित कर दिया जायेगा।
  • अधूरे भरे या अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ समस्त संलग्नकों को लगाना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थिनी को निर्धारित तिथि पर प्रवेश समिति के समक्ष साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण-पत्रों के साथ एवं अभिभावक के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। केवल अभिभावकों के आने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।
  • महाविद्यालय की प्रवेश समिति का निर्णय अन्तिम एवं सर्वमान्य होगा।
  • महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का मोबाइल नं० आधार नं० से अनिवार्य रुप से जुड़ा होना चाहिए।
  • महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का अपना E-mail ID अवश्य होना चाहिए।
  • छात्राएँ अपना मोबाइल नं० सही लिखें जिससे छात्रवृत्ति से जुड़ी मोबाइल प्राप्ति सम्बन्धित एवं अन्य सूचनायें समय से दी जा सके।

 

परीक्षा सम्बन्धी नियम :-

  • प्रत्येक छात्रा द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर स्वयं परीक्षा आवेदन पत्र शुद्ध एवं पूर्ण रूप से भरकर महाविद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। लेकिन निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा आवेदन फार्म प्रस्तुत करने पर स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • परीक्षा आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो एवं सन्दर्भित प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  • परीक्षा आवेदन पत्र में महाविद्यालय द्वारा दिये गये विषयों को परिवर्तित करके भरना दण्डनीय अपराध है। ऐसी स्थिति में छात्रा को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
  • परीक्षा आवेदन पत्र छात्रा द्वारा स्वयं पूरित करके एवं हस्ताक्षरित करके प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अन्य किसी के द्वारा भरवाया गया परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • परीक्षा आवेदन पत्र का सत्यापन महाविद्यालय की प्रचार्य द्वारा किया जायेगा। अतः छात्राएं अन्य अधिकारी से आवेदन-पत्र एवं फोटोग्राफ अग्रसारित न करवायें।
  • नव प्रवेशित छात्राएं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर STUDENT PORTAL के माध्यम से अपना परीक्षा फार्म जाँच कर लें, यदि परीक्षा फार्म में कोई त्रुटि हो तो एक सप्ताह के अन्दर महाविद्यालय के कार्यालय के माध्यम से सही करा लें। परीक्षा फार्म लॉक हो जाने पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं छात्रा की होगी।

परिचय-पत्र

  • प्रत्येक कक्षा की छात्रा को प्रवेश लेने के साथ ही पुस्तकालय से परिचय-पत्र बनवा लेना अनिवार्य है जिसमें नवीनतम फोटो लगाकर सम्बन्धित आचार्य द्वारा हस्ताक्षर करवाना होगा। परिचय-पत्र खो जाने पर द्वितीय प्रति पुनः परिचय-पत्र शुल्क जमा करने पर दिया जा सकता है। परिचय-पत्र प्रतिदिन महाविद्यालय लाना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक छात्रा को कक्षाएं प्रारम्भ होने के 10 दिनों के अन्दर अपने अपने विषयों की आचार्य से मिलकर उपस्थिति पंजिका में अपना नाम लिखवाकर प्राप्त रसीद में हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है। अन्यथा उपस्थिति कम होने पर छात्रा को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।